देश-दुनिया

ट्रंप ने कही यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने की बात तो भड़का रूस…

Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर रूस जंग खत्म नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें दे सकता है। ट्रंप के इस बयान पर अब रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वर्तमान उपाध्यक्ष दमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है।

‘टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति से बिगड़ेंगे हालात’

दमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस के भीतरी इलाकों में हमले के लिए यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति सभी पक्षों के लिए विनाशकारी हो सकती है। रूस के मेसेंजर ऐप ‘मैक्स’ पर एक पोस्ट में मेदवेदेव ने कहा, “टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति किसी के लिए भी अच्छी नहीं होगी।” उन्होंने कहा, “टॉमहॉक के परमाणु संस्करण और पारंपरिक संस्करण के बीच अंतर करना असंभव है और उनका प्रक्षेपण अमेरिका की ओर से नियंत्रित किया जाएगा।”

क्रेमलिन ने किया मेदवेदेव का समर्थन

मेदवेदेव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने इस बात से सहमति जताई कि चूंकि, टॉमहॉक मिसाइलों के प्रक्षेपण के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों की भागीदारी की जरूरत होगी, इसलिए कीव में ऐसी मिसाइलों की संभावित आपूर्ति के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पेस्कोव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “ऐसी अत्याधुनिक मिसाइलों के संचालन के लिए अनिवार्य रूप से अमेरिकी विशेषज्ञों की भागीदारी की आवश्यकता होगी। यह एक स्पष्ट तथ्य है।” पेस्कोव कहा, “इस मुद्दे की जानकारी रखने वाला कोई भी विशेषज्ञ इसे अच्छी तरह समझता है।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button