छत्तीसगढ़दुर्ग

विश्व हृदय दिवस पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

दुर्ग – विश्व हृदय दिवस पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी के विद्यार्थियों ने दुर्ग रेल्वे स्टेशन परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम जनता को हृदय रोगों से बचाव, जीवन शैली और समय पर जाँच की महत्ता के बारे में जागरूक किया।

विश्व हृदय दिवस पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितम्बर को मनाया जाता है, जिसका इस वर्ष का थीम था “एक भी धड़कन न छूटे” इस जागरूकता का उद्देश्य आम लोगों में बढ़ते हृदय रोगों के प्रति सर्तकता लाना था। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय और सरल भाषा के माध्यम से यह संदेश दिया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार (मुख्य स्टेशन प्रबंधक) जितेन्द्र (वाणिज्य निरीक्षक) शैलेन्द्र दुबे (स्टेशन प्रबंधक) एवं श्रीमती रेखा सिन्हा (स्वास्थ्य निरीक्षक) कॉलेज की निर्देशक श्रीमती सिंधु अनिल मेनन, प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक एवं उप प्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मेडिकल सर्जिकल विभाग के शिक्षको और छात्र-छात्राओं की विशेष भूमिका रही। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यकम में भाग लिया।

कार्यक्रम की सफलता में श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई. पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा का मार्ग दर्शन और प्रोत्साहन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिको के साथ साथ रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों ने भी इस प्रयास की सराहना की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button