chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़जुर्मबड़ी ख़बर

CG- जिले में सनसनी: एक ही रात 3 घरों से 50 लाख की चोरी, दुर्गा पूजा पंडाल गए थे परिवार…

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चोरों ने एक ही रात में 3 घरों को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी की है।

दुर्गा पूजा पंडाल गए थे परिवार

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात तीनों घरों के सदस्य दुर्गा पंडाल में पूजा करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घरों का फायदा उठाते हुए ताले तोड़े और अंदर रखी नकदी व कीमती गहने चुरा लिए।

लौटने पर टूटी अलमारी और बिखरा सामान

जब परिवार पूजा करके वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे, और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि चोरी की वारदात को पेशेवर चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इलाके में बढ़ी चिंता

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। अब देखना यह है कि पुलिस जल्द ही इन चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button