दुर्ग आरटीओ ने दिव्यांग भूषण ताड़ी को सौंपा निशुल्क बस पास, सेवा पखवाड़ा के तहत दी गई सुविधा…

दुर्ग। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा ने सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को दिव्यांग भूषण ताड़ी को निःशुल्क बस पास प्रदान किया। इस अवसर पर आरटीओ स्टाफ चेतना नागदेवे, आलोक चंद्राकर, सौरभ चौहान, मोहित यादव आदि मौजूद रहे। भूषण ताड़ी, जो दुर्ग के राजीव नगर निवासी हैं, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हैं। उनके लिए और उनके साथ एक सहायक परिचारक के लिए भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
आरटीओ का बयान
एसएल लकड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग की अधिसूचना (कमीक 5-7/आठ-परि./2021, दिनांक 05 सितम्बर 2021) की अनुसूची 1(स) के तहत राज्य सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
इस अधिसूचना के अनुसार:
-
पासधारी दिव्यांग व्यक्ति और एक सहायक परिचारक को निःशुल्क बस यात्रा का अधिकार होगा।
-
बस स्वामी/चालक/परिचालक को इसे अवश्य प्रदान करना होगा।
-
यदि कोई परिचालक/चालक निःशुल्क सुविधा देने से इंकार करता है, तो मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 86 एवं परमिट/लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांग भूषण ताड़ी की प्रतिक्रिया
भूषण ताड़ी ने बताया कि वह फास्ट फूड व्यवसाय करते हैं और रोजाना रायपुर की यात्रा करते हैं। व्हील चेयर का इस्तेमाल करने के कारण बस में चढ़ने-उतरने में समय लगता है, जिससे कभी-कभी बस वाले नाटक करते हैं। उन्होंने कहा, “आज आरटीओ द्वारा मुझे निःशुल्क पास प्रदान किया गया है, इससे मुझे बहुत लाभ होगा। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार और आरटीओ एसएल लकड़ा का धन्यवाद करता हूँ।”
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




