
दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपनी जिला पदाधिकारी की घोषणा की है जो निम्नानुसार है वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,हर्षा चंद्राकर, सुश्री सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, अशोक राठी, जिला महामंत्री दिलीप साहू ,विनोद अरोरा, मंत्री गिरीश साहू ,शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा हिमा साहू, शैलेंद्री मांडवी ,नवीन पवार ,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सहकोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित है।
कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी लगातार संगठन के कार्य में सक्रिय रहे हैं जातिगत समीकरण को आधार मानकर एवं भारतीय जनता पार्टी को सर्वोच्च शिखर की ओर ले जाने के उद्देश्य को लेकर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं निश्चित तौर पर उनके संगठनात्मक कार्य के आधार पर भारतीय जनता पार्टी अपने सर्वोच्च शिखर को प्राप्त करेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




