खेल

Asia Cup 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सवालों पर ACC ने पूछने पर लगाई रोक, हैंडशेक विवाद के बाद लिया फैसला…

एशिया कप 2025 में अभी खेल से ज्यादा चर्चा मैदान के बाहर चल रहे विवाद पर सभी की है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में जब टीम इंडिया ने जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया तो उसके बाद से काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा है।

पाकिस्तान ने इसके बाद यूएई के खिलाफ होने वाले अगले मैच को लेकर जहां पहले रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को बदलने के लिए आईसीसी से कहा तो वहीं उनकी इस मांग को ठुकराए जाने के बाद उन्होंने मुकाबला खेलने से मना करने की धमकी दी।

मैच के दिन भी पाकिस्तानी टीम ने कुछ ऐसा ही करने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह मुकाबला खेलने के लिए राजी हुए जिसमें मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। वहीं अब एशियन क्रिकेट काउंसिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने कुछ सवालों को पूछने से मना कर दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नहीं पूछे जाएंगे राजनीतिक सवाल

एशियाई क्रिकेट परिषद ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद से जारी तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक सवाल पूछने से रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। भारतीय टीम की तरफ से ओमान के खिलाफ मुकाबले के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप यादव आए थे,

जिसमें उनसे सवाल पूछे जाते उससे पहले एसीसी के एक मीडिया अधिकारी ने भारतीय मीडिया से कोई भी राजनीतिक सवाल पूछने से बचने का अनुरोध किया। एसीसी के इस कदम को हाल में हुए सारे विवाद के नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा है।

आईसीसी की सीनियर अधिकारी ने पीसीबी के प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने को लेकर पूछा सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के खिलाफ होने वाले अपने मुकाबले से पहले प्री-मैच कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया था, जिसको लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के एक सीनियर अधिकारी ने काफी नाराजगी जताई है।

आईसीसी के अधिकारी ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम के प्रैक्टिस के लिए मौजूद होने के बावजूद मैच के पूर्व अनिवार्य प्रेस कांफ्रेंस में कैसे शामिल नहीं हुआ। अगर कोई संक्रामक बीमारी है या कोई टीम शोक में है तो यह समझ में आता है। लेकिन पाकिस्तान प्रेस कांफ्रेंस में शामिल क्यों नहीं हुआ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button