
दुर्ग। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 04.09.2025 को थाना सुपेला पुलिस को सूचना मिल की एक व्यक्ति आर.के. मैदान राधिका नगर के पास अपने पास रखे धारदार हथियार चाकु को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखने पर एक व्यक्ति चाकू के साथ दिखा
जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पुछने पर अपना नाम युवराज सोनी साकिन मिनी माता चौक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार हथियार आरीनूमा मिला जिसे जप्त कर अपराध क्रमाक 1044/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशल रिमांड हेतु भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि राजेश देवांगन आर. सुर्यप्रताप सिंह, राजु राण का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- नाम युवराज सोनी साकिन मिनी माता चौक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




