छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती, दावा आपत्ति 12 सितंबर तक

दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 28 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रेमनगर-2 उडियापारा एवं वार्ड क्र. 59 आंगनबाड़ी केन्द्र सेक्टर-5 में तथा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्टेशन मरोदा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार उक्त केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात् समिति द्वारा अनंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। उक्त मूल्यांकन पत्रक नगर पालिक निगम भिलाई/रिसाली एवं कार्यालय भिलाई-01 जुनवानी जिला दुर्ग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

जिस पर आवेदिकाएं 12 सितंबर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकती हैं।

देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया

04 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से ’पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर प्रक्रिया प्रारम्भ होगी

दुर्ग / जिले की वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 के लिए व्यवस्थापन से शेष रही देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अहाता अनुज्ञप्तियों के लिए प्रक्रिया ऑनलाईन होगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सी.आर. साहू से मिली जानकारी के अनुसार इस आमंत्रण के अंतर्गत समूह क्रमांक 32 अहिवारा से संलग्न एफ.एल. -1 (ख-कम्पोजिट अहाता) अहिवारा शामिल हैं।

निविदा जमा करने की तिथि 04 सितंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। आवेदक https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। लाइसेंस का आवंटन छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं इसके अधीन बनाए गए।

छत्तीसगढ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (संशोधित) के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से ’पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर निष्पादित की जाएगी। अनुज्ञप्तियों की वैधता वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि एवं वर्ष 2026-27 तक होगी।

नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे हुये रौशन

दुर्ग / जिले के नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे में प्रकाश की समुचित प्रबंध किये गये हैं। लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता से मिली जानकारी अनुसार पाटन नगर के आत्मानंद चौक से खोरपा मार्ग तक प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उक्त मार्ग में कुल 76 नग 9 मीटर आक्टैगनल पोल एवं 134 नग एलईडी लाईट लगाकर पाटन नगर के आत्मानंद चौक के अतंर्गत सीएसईबी ऑफिस के सामने से लेकर बाजार मार्ग से होते हुए खोरपा चौक तक प्रकाश व्यवस्था किया गया है।

बाजार चौक में प्रकाश व्यवस्था हेतु शिफ्टिंग किये गये विद्युत पोल में एलईडी लाईट लगाकर प्रकाश का उचित व्यवस्था किया गया है। नगर के सभी स्ट्रीट लाईट सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। आत्मानंद चौक से खोरपा मार्ग में किये गये विद्युतीकरण कार्य को विभाग द्वारा नगर पंचायत पाटन को हस्तांतरित कर दिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button