छत्तीसगढ़दुर्ग

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

माता बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन 26 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किया गया है।

पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को 26 सितम्बर 2025 तक सीलबंद लिफाफे में एवं लिफाफे के ऊपर मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2025 अंकित कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

“वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2025 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को 26 सितम्बर 2025 तक सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2025 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

अमानक बीज विक्रय पर प्रतिबंध

दुर्ग / जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बीज निरीक्षक द्वारा जिले के एक प्रतिष्ठान से बीज का नमूना लिया गया था, जिसे बीज परीक्षण हेतु रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित बीज सोयाबीन/दफ्तरी, लॉट नंबर डीडी-24-6090-टीएल अमानक स्तर का पाया गया है, जिसके कारण इस बीज के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button