छत्तीसगढ़दुर्ग

सशक्त एप के माध्यम से थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे चोरी हुये मोटर सायकल को किया गया बरामद…

दुर्ग – प्रार्थी संतोष कुमार राव पिता बी कृपा राव उम्र 37 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क 62 क्वाटर 07 डी भिलाई द्वारा दिनांक 31.08.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 21.08.2025 के रात्रि करीबन 19.30 बजे से 20.30 बजे के मध्य घटनास्थल गुरुवार साप्ताहिक बाजार सेक्टर 07 भिलाई से प्रार्थी का मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्र. CG 07 AK 0540 कीमती 85,000/- रुपये को चोरी कर ले गया है।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्रमांक 457/2025 धारा 303(2) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर माल मुल्जिम का पतासाजी किया गया जो मुखबीर से सूचना मिला कि सेक्टर 06 भिलाई मे तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्र. CG 07 AK 0540 को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है।

जिसे सशक्त एप के माध्यम से ट्रेस करने पर उक्त वाहन चोरी का वाहन होना मिलने पर संदेही को थाना लाकर हिरासत मे लेकर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेखबद्ध किया गया जिन्होने अपने मेमोरेंडम कथन मे बजाज पल्सर 150 क्र. CG 07 AK 0540 को सेक्टर 07 भिलाई साप्ताहिक बाजार से दिनांक 21.08.2025 को चोरी करना बताया जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक के जब्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-1 कुंवर सिंह उम्र 31 साल साकिन ग्राम गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग
2.घनश्याम जांगड़े उम्र 32 साल साकिन ग्राम गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग
3.रुपेन्द्र डहरिया उम्र 26 साल साकिन ग्राम गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button