छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा उत्कृष्ठ सदस्यता सम्मान समारोह में सम्मानित हुए दुर्ग के भाजपा नेता

दुर्ग। मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह आयोजित हुआ, प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में सदस्यता का रिकॉर्ड बनाने वाले कायकर्ताओं का सीएम विष्णु देव साय द्वारा अभिनंदन किया गया। आयोजन के बाद सीएम विष्णु देव साय ने इन कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज किया।

दुर्ग जिले के निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये की अगुवाई में दुर्ग जिले से अपेक्षित कार्यकर्ता रायपुर सीएम हाउस पहुंचे। प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्तर पर सदस्यता सम्मान से सम्मानित किया गया।

भाजपा उत्कृष्ठ सदस्यता सम्मान समारोह में सम्मानित हुए दुर्ग के भाजपा नेता

भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान में 20000 से अधिक सदस्यता दिलाने वालों को सदस्यताभूषण सम्मान, 10000 से अधिक वालों को सदस्यता रत्न सम्मान, 3000 से अधिक वालों को सदस्यता श्री सम्मान और 1000 को सदस्यता दीप सम्मान से सम्मानित किया गया।

भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि दुर्ग जिले में 10384 सदस्य बनाने वाले विधायक गजेंद्र यादव और 10139 सदस्य बनाने वाले विधायक ललित चन्द्राकर को “सदस्यता रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया तथा जितेन्द्र साहू साजा को 2050, साजन जोसफ दुर्ग को 1330, शिवेन्द्र परिहार दुर्ग को 1027, कु. प्रिया साहू को 1012, दिनेश देवांगन दुर्ग को 1005 और रामाधार शर्मा कुम्हारी को 1000 सदस्य बनने के लिए “सदस्यता दीप सम्मान” से सम्मानित किया गया।

भाजपा उत्कृष्ठ सदस्यता सम्मान समारोह में सम्मानित हुए दुर्ग के भाजपा नेता

प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा को 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था जिसे पूरा करते हुए कार्यकर्ताओं ने 6087670 सदस्य बनाकर एक नया इतिहास रचा है। दुर्ग जिले को 213048 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था जिसे कार्यकर्ताओं की सक्रियता की बदौलत पूरा करते हुए 226000 से अधिक सदस्य बनाए गए।

लक्ष्य से 6 प्रतिशत अधिक सदस्य दुर्ग ने बनाये। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर सदस्यता अभियान चलाया गया था। ऑनलाइन मोड में दुर्ग जिले ने सर्वाधिक सदस्यता की है, दुर्ग जिले ने 98 प्रतिशत सदस्यता ऑनलाइन मोड पर की है, शेष 8 प्रतिशत ऑफलाइन मोड पर सदस्यता हुई है।

सदस्यता का नया कीर्तिमान बनाने पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button