chhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाईयूटिलिटी न्यूजरायपुररिपोर्टलाइफस्टाइलविविध विषय

खुर्सीपार की बच्ची को न्याय दिलाने विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…

पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष आर्थिक सहायता देने का भी किया आग्रह

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार में एक बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना के मामले में पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए योग्य एवं अनुभवी विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही, पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष मुआवजा राशि स्वीकृत करने का भी आग्रह किया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले में विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि न्यायालय में मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाना और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी न्यायिक पैरवी आवश्यक है।

निष्पक्ष और प्रभावी पैरवी पर दिया जोर

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में देवेंद्र यादव ने कहा कि खुर्सीपार में बच्ची के साथ हुई गंभीर एवं संवेदनशील घटना से भिलाई क्षेत्र के नागरिकों और परिवारों में आक्रोश एवं चिंता का माहौल है। इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोरने के साथ कानून-व्यवस्था और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया के प्रति भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

खुर्सीपार की बच्ची को न्याय दिलाने विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए मामले में निष्पक्ष, सशक्त और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पीड़ित पक्ष का हित सुरक्षित रहे और दोषियों को कानून के प्रावधानों के अनुरूप कठोर दंड मिल सके।

विधायक ने मुख्यमंत्री से मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अनुभवी विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि प्रभावी पैरवी से न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में मदद मिलेगी।

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग

विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखने के साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को एक अन्य पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया है।

खुर्सीपार की बच्ची को न्याय दिलाने विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...

उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना के कारण पीड़ित परिवार को गहरे दुख और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि उसे इस मुश्किल दौर में कुछ राहत मिल सके।

देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत कोष से उचित मुआवजा राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

विधायक ने दोनों पत्रों के माध्यम से पीड़ित बच्ची को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले में प्रभावी कानूनी पैरवी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button