businesschhattisgarheducationछत्तीसगढ़भिलाईव्यापारशिक्षा

कारोबार बढ़ाने के लिए वित्तीय विकल्पों की समझ जरूरी, भिलाई में उद्यमियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन…

स्वावलंबी भारत अभियान और भिलाई चेम्बर की पहल, 40 से अधिक व्यापारी व स्टार्टअप युवाओं ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर

भिलाई। स्वावलंबी भारत अभियान एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भिलाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वैकल्पिक वित्तीय साधनों एवं व्यवसाय के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय विकल्पों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था के साथ-साथ नए एवं वैकल्पिक वित्तीय साधनों की जानकारी देना तथा बेहतर वित्तीय निर्णय लेने के लिए जागरूक करना था।

वित्तीय विकल्पों की उपयोगिता पर विशेषज्ञ ने दी जानकारी

कार्यशाला में सीए अरिहंत बोथरा ने विभिन्न वैकल्पिक वित्तीय साधनों, उनकी उपयोगिता, संभावनाओं और व्यवसाय में उनके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

कारोबार बढ़ाने के लिए वित्तीय विकल्पों की समझ जरूरी, भिलाई में उद्यमियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन...

उन्होंने बताया कि बदलते कारोबारी परिवेश में उद्यमियों के लिए केवल पारंपरिक वित्तीय साधनों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। उपलब्ध विकल्पों की सही जानकारी और उनका आवश्यकता के अनुरूप उपयोग व्यवसाय को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।

नए वित्तीय विकल्पों को समझना समय की जरूरत

चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि व्यापार और उद्योग के बदलते स्वरूप को देखते हुए उद्यमियों के लिए नए वित्तीय विकल्पों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही वित्तीय निर्णय कारोबार को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

कार्यशाला के चेयरमैन दिनकर बसोतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापारियों एवं उद्यमियों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने उद्यमियों से विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

स्टार्टअप युवाओं ने भी लिया हिस्सा

कार्यशाला के आयोजन में संयोजक गौरव मोंगिया, अतुल सिंह (भास्कर फाउंडेशन) एवं अभिषेक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस कार्यशाला में करीब 35 से 40 उद्यमियों एवं नए स्टार्टअप युवाओं ने भाग लिया। आयोजन के संबंध में जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शंकर सचदेव ने दी।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button