छत्तीसगढ़दुर्गधर्म अध्यात्मभिलाईलाइफस्टाइलविविध विषय

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह…

मेडिटेशन के बाद रक्तदान बना अभियान की खास पहचान, अतिथियों ने दानदाताओं का बढ़ाया उत्साह

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान के तहत सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम एवं राजयोग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अभियान का संदेश “मानवता का करें कल्याण, आओ मिलकर करें रक्तदान” रखा गया। शिविर में कुल 192 यूनिट रक्तदान हुआ।

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

रक्तदान से पहले आत्मिक चिंतन बना आकर्षण

इस अभियान की खास बात यह रही कि रक्तदान से पहले रक्तदाताओं ने करीब पांच मिनट परमात्मा की याद में मेडिटेशन किया। आध्यात्मिक चिंतन और सकारात्मक भाव के साथ रक्तदान की इस प्रक्रिया ने आयोजन को अलग पहचान दी।

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण अरोरा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से पहले आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से आत्मिक ऊर्जा बढ़ाने की यह प्रक्रिया उनके लिए अनूठा अनुभव रही। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना के साथ किया गया रक्तदान जरूरतमंदों के स्वास्थ्य लाभ में सहायक बनेगा।

कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के परिसर में आने पर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा से जोड़ते हुए कहा कि रक्त देने वाला, रक्त प्राप्त करने वाला और उसके स्वस्थ होने से जुड़े सभी लोगों के लिए यह सेवा सुखद अनुभूति देने वाली है।

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और मानव सेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया दानदाताओं का हौसला

आयोजन में पं. जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान एवं चिकित्सालय, सेक्टर-9 के डायरेक्ट सीएमओ इंचार्ज डॉ. उदय, डॉ. दीपक दास महापात्रा, ब्लड बैंक इंचार्ज राजीव शर्मा, जिला ब्लड सेंटर दुर्ग के मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज, डॉ. एसआर चुरेंद्र, नोडल ब्लड बैंक ऑफिसर दुर्ग, टीएस एंथोनी, काउंसलर, शोभराज अग्रवाल, एडिशनल एसपी सिटी, सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी, अपेक्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल नारायण, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, मनीष पाण्डेय तथा सांसद विजय बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

सेल्फी जोन से लेकर ईश्वरीय सौगात तक

रक्तदाताओं के लिए आयोजन स्थल पर सेल्फी जोन भी बनाया गया था। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों ने यहां तस्वीरें खिंचवाईं। सेवाकेंद्र की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को परमात्मा का पत्र, ईश्वरीय सौगात और प्रसाद स्वरूप फलाहार प्रदान किया गया।

आत्मिक ऊर्जा से मानव सेवा तक: ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान महाअभियान में 192 यूनिट रक्त संग्रह...

आयोजकों ने जताया आभार

भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने रक्तदान महाअभियान में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सेवाभावी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने किया। आयोजन ने रक्तदान को केवल स्वास्थ्य सेवा ही नहीं, बल्कि आत्मिक चिंतन, सकारात्मक सोच और मानव कल्याण से जोड़ने का संदेश दिया।

 संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button