
भिलाई। मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और बाबा बूढ़ा जी गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से कोहका निवासी हरबंश कौर का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया गया। 58 वर्षीय हरबंश कौर कोहका गुरुद्वारा साहिब में नियमित रूप से आती थीं और विवेकानंद नगर, कोहका में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती थीं।
जानकारी मिलने के बाद यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने तत्काल अपनी टीम को अंतिम संस्कार की सेवा के लिए रवाना किया। शाम होने से पहले गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने मृतका को स्नान कराकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया। इसके बाद अंतिम अरदास की गई और आगे की सभी सेवाओं की जिम्मेदारी यूथ सिख सेवा समिति ने संभाली।
अंतिम यात्रा के बाद राम नगर मुक्तिधाम में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिचित एक भाई ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
परिवार की विषम परिस्थितियों के बीच दोनों संस्थाओं की तत्परता ने न केवल मृतका को सम्मानजनक विदाई सुनिश्चित की, बल्कि यह भी दिखाया कि जरूरत के समय सामाजिक और धार्मिक संगठन किस तरह संवेदना के साथ परिवार का सहारा बन सकते हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com






