रोजगार

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में निकली 2,292 असिस्टेंट टीचर की भर्ती, 21 अगस्त तक भर दें फॉर्म

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने असिस्टेंट टीचर (PRT) के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cgssb.in पर शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. यह भर्ती ई-कैडर के 795 और टी-कैडर के 1,497 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है. लिखित परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी: 24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 22 से 24 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 5 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा: 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट टीचर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास डी.एल.एड. (D.El.Ed.), बी.एल.एड. (B.El.Ed.) या डी.एड. (D.Ed.) में से कोई एक मान्यता प्राप्त शिक्षण योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. इसमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, रिक्तियों का वर्गवार विवरण, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. ऑनलाइन आवेदन केवल आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button