मनोरंजन

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का भारत में भी चला जादू, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, कमाए 21.90 करोड़

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित एपिक फिल्म ‘द ओडिसी’  को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। शुक्रवार, 17 जुलाई को ये फिल्म दुनियाभरों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ की शुरुआत काफी शानदार रही और यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ , आलिया भट्ट की स्पाई-थ्रिलर ‘अल्फा’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ जैसी फिल्मों के बीच भारत में भी ये फिल्म अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। पहले दो दिन ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा और अब तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। तीसरे दिन यानी पहले रविवार को इस फिल्म ने 21.90 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं।

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नोलन की ‘द ओडिसी’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ये बेहद शानदार रहा। पहले दिन यानी 17 जुलाई को फिल्म ने 17.40 करोड़ के साथ ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार, 18 जुलाई को इसने 22 करोड़ का कलेक्शन किया और अब तीसरे दिन भी इसने कमाल कर दिया है। रविवार, 19 जुलाई को मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 21.90 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सबको चौंका दिया है। इसी के साथ फिल्म ने भारत में 61.30 करोड़ का नेट कलेक्शन और 73.19 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

2026 में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म

रिलीज के साथ ही ‘द ओडिसी’ ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। ‘द ओडिसी’ भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इससे पहले ‘ओपेनहाइमर’ ने 14.50 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसी के साथ ये 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन एक्टर

बता दें, क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में एक भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर भी हैं, जिनका नाम हिमेश पटेल है। हिमेश पटेल ने इस चर्चित फिल्म में ओडिसियस के सेकंड-इन-कमांड, यूरिलोचस का किरदार निभाया है और मैट डेमन से लेकर ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसी मशहूर हस्तियों के बीच भी अपने अभिनय के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हिमेश पटेल ने एक्टर के तौर पर 16 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button