रोजगार

Railway Vacancy : नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 10वीं और 12वीं पास के लिए 6,777 नौकरियां, 20 जुलाई को शुरू होगा आवेदन

Railway Vacancy : भारतीय रेलवे में अपरेंटिसशिप का शानदार मौका है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अपरेंटिसशिप की 6,777 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू होगी और अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है. आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर भरना है.

नोटिफिकेशन के अनुसार, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट से होगा. 10वीं और आईटीआई पास के लिए रेलवे में काम करने का गोल्डन चांस है.

कैटेगरी वाइज अपरेंटिसशिप वैकेंसी डिटेल

कैटेगरी वैकेंसी 
जनरल/UR2686
ओबीसी1832
EWS688
SC1056
ST515
टोटल6777

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए.
  • उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
  • ITI सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्था से जारी होना चाहिए.
  • मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) एवं मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पदों के लिए अभ्यर्थी का 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 12वीं में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) विषय होने चाहिए तथा 10वीं और 12वीं दोनों में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होना आवश्यक है।

उम्र सीमा

  • कम से कम उम्र 15 साल है,
  • ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 24 साल है (19 अगस्त, 2026 तक).
  • रेलवे के नियमों के हिसाब से, कैटेगरी के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को ₹100/- (केवल एक सौ रुपये) का गैर-वापसी योग्य (Non-refundable) आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान अधिसूचना में दिए गए पेमेंट गेटवे लिंक के माध्यम से किया जाएगा.

(क) ऑनलाइन आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को NFR की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे लिंक के माध्यम से शुल्क भुगतान के लिए भेजा जाएगा.

(ख) शुल्क का भुगतान सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पुनः वेबसाइट पर भेजा जाएगा, जहां वे आवेदन प्रक्रिया के शेष चरण पूरे कर सकेंगे और अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

(ग) यदि शुल्क भुगतान से संबंधित किसी समस्या के कारण अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो वे “Verify Payment” बटन पर क्लिक करके पेमेंट गेटवे से भुगतान की पुनः पुष्टि कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क में छूट

(क) अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwBD), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) तथा महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है.

(ख) आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) के अंतर्गत आवेदन शुल्क में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 (पचास हजार रुपये) से कम होनी चाहिए.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button