रोजगार

आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 17 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर – राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक निर्धारित वेबसाइटhttps://cgiti.admissions.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें कोपा 06 सीट, स्टेनोग्राफर (हिंदी) 22 सीट, इलेक्ट्रीशियन के 05 सीट, ड्रेस मेकिंग के 08 सीट, स्विंग टेक्नोलॉजी  के 10 सीट तथा हॉस्पिटल हाउसकीपिंग के 21 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत चतुर्थ चरण में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 जुलाई से 02 अगस्त तक तथा पंचम चरण में 06 अगस्त से 08 अगस्त तक किया जाएगा। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए वे निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button