chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री के बड़े पैमाने पर भंडारण के साथ-साथ स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी पाई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक 10,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

New Doc 05-29-2025 11.46

▪️ घटना का कारण : फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी स्क्रैप की चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल : ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई।

▪️ आरोपी का नाम :

1. संजय सिंह (फरार)
2. अभय सिंह (फरार)

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button