chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

सट्टा कारोबार पर लगातार कार्रवाई – कल्याण-राजधानी गेम में संलिप्त एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.04.2026 को थाना वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा खेला एवं खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग को चिन्हित कर दिनांक 19.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा खेलना एवं खिलाना

▪️ घटनास्थल : जवाहर नगर पुलिया के पास, थाना वैशालीनगर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री : 1. एक नग मोबाइल (सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6) कीमती लगभग 25,000/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना वैशालीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी, आरक्षक रवि कुमार एवं आरक्षक क्रमांक 1708 की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button