chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व वाहन जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 17.04.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई, जहां 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 535/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल एवं वाहन जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना

▪️ घटनास्थल : भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने, कोसनाला के बाजू, थाना सुपेला क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम :

1. विक्की साहनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी मल्हा पारा सुपेला

2. विनय, उम्र 36 वर्ष, निवासी सेक्टर 07 भिलाई

3. हिमांचल दास, उम्र 56 वर्ष, निवासी आदर्श नगर दुर्ग

4. शैलेन्द्र यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गया नगर दुर्ग

5. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रूआबांधा भिलाई

6. सतीश गुर्दे, उम्र 48 वर्ष, निवासी कोसा नगर सुपेला

7. विज्जू जैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी अहिवारा

8. किशन साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी बजरंग नगर रायपुर

9. सोनू कुमार साव, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम नगर सुपेला

10. जशवंत साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी खोरपा अभनपुर

11. लक्की साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी बेदरी थाना राखी

12. जुलेश लाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी शंकर नगर दुर्ग

13. हीरा सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपेला

14. मोह. अरशद अंसारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी कैम्प 02 छावनी

15. दिनेश साव, उम्र 41 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगद राशि – 1,14,000 रुपये
2. 15 नग मोबाइल
3. 05 नग दोपहिया वाहन
(कुल जुमला कीमत लगभग 4,50,000 रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला पुलिस टीम की सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई रही, जिसमें थाना स्टाफ द्वारा समन्वित रूप से घेराबंदी कर सफलतापूर्वक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे जुआ, सट्टा आदि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button