वेदांता हादसे और मजदूर मुद्दों पर गरजे श्रमिक संगठन, CM और PM के नाम सौंपा ज्ञापन…

दुर्ग/ श्रमिक संगठनों ऐक्टू, सीटू, एटक और एस डब्ल्यू यू द्वारा एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम उतम ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग, छत्तीसगढ़ को सौंपा गया. यह ज्ञापन वेदांता पावर प्लांट जिला सक्ति में हुई दुर्घटना में अभी तक मारे गए 20 श्रमिकों तथा गंभीर रूप से घायल 20 श्रमिकों के संबंध में दिया गया.
ज्ञापन में दुर्घटना मे मारे गए श्रमिकों व गंभीर रूप से घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए क्षोभ जाहिर किया गया. ज्ञापन में मांग किया गया है कि घायल श्रमिकों का उच्च स्तरीय इलाज कराया जाए और मारे गए श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा सरकारी नौकरी दिया जाए.
दुर्घटना की न्यायिक जांच कराई जाए.राज्य की तमाम कंपनियों में सुरक्षा के मानदंडों व श्रम कानून का शक्ति से पालन कराया जाए. श्रमिकों को उचित मजदूरी,सुरक्षा सामग्री व सुविधाएं दी जाए. कंपनी मालिक पर कठोर कार्रवाई की जाए. दूसरा ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री,भारत सरकार के नाम उतम ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर, जिला दुर्ग को सौंपा गया.
इस ज्ञापन में नोएडा- मानेसर के प्रदर्शनकारी मजदूरों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए श्रमिकों की मांगों के बाबत दिया गया.इसमें मांग किया गया है कि सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारी मजदूर और यूनियन कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए. मजदूरों के विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा हिंसक दमन बंद किया जाए.
भुखमरी के स्तर का वेतन नहीं चलेगा, वेतन बढाकर 42000 प्रति माह करो. 12 घंटे का कार्य दिवस नहीं चलेगा, ओवर टाइम के लिए दुगने दर से भुगतान सुनिश्चित करो. सभी मजदूरों के लिए कार्य स्थल सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करो. मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड कानून रद्द करो. कांटेक्ट प्रथा खत्म करो फिक्स टर्म एम्पलायमेंट नहीं चलेगा. मुनाफे की लालच में मजदूरों का दमन बंद करो.
प्रतिनिधि मंडल में बृजेन्द्र तिवारी, जगन्नाथ त्रिवेदी, विनोद कुमार सोनी, नंदकिशोर गुप्ता, राजेंद्र परगनिया, टीकाराम चुनार कर, आर पी चौधरी, मुक्तानंद साहू, रघुवर गोंड, धनराज, समीम कुरेशी, शिव नारायण, आर. पी गजेंद्र, विनोद तोरले, जोहनलाल साहू, शत्रुघन यादव, कुसुप दास आदि शामिल थे.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




