छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा: सफाई कार्य के दौरान संविदा श्रमिक की मौत…

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी के पास दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को लगभग 10.25 बजे एक दुखद घटना घटी। संविदा श्रमिक, श्रीमती पुष्पा साहू (41 वर्ष), जो एम/एस फीनिक्स सॉल्यूशंस में यूएसडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थीं, 05.12.2025 को लगभग 10:25 बजे जी शिफ्ट में भिलाई इस्पात संयंत्र के बेल्ट वैगन टिपलर क्रमांक 4 ( जे 3 सी 2 ), ओएचपी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गईं।

टिप्लर के नीचे सफाई कार्य के दौरान ड्रेन पाइप का एक हिस्सा टूटकर गिरा, जिसका टुकड़ा उनके सिर के दाहिने हिस्से पर लगा, जिससे उनका सेफ्टी हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तुरंत एमएमपी-1 ले जाया गया और इसके बाद जेएलएन अस्पताल, सेक्टर-9 आईसीयू में स्थानांतरित किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button