अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

मादक पदार्थ एवं नशा के आदतन सप्लायर के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही…

दुर्ग । मादक पदार्थ एवं नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के आदतन आरोपी रूआबांधा भिलाई निवासी पिता-पुत्र नंदु कन्नौजिया एवं रोहित कन्नौजिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि रूआबांधा निवासी नंदु कन्नौजिया पिता स्व. गोपाल कन्नौजिया उम्र 57 वर्ष एवं उसका पुत्र रोहित कन्नौजिया उम्र 26 वर्ष दोनों लम्बे समय से मादक पदार्थ गांजा का अवैध व्यापार कर रहे थे, जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा समय-समय पर 08 से अधिक NDPS एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई है,

इसके बावजूद आरोपीगण द्वारा चोरी छिपे लगातार मादक पदार्थ का अवैध व्यापार किये जाने की पुष्टिकृत जानकारी प्राप्त हो रही थी। जांच के दौरान दोनों पिता-पुत्र द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध व्यापार से स्वयं एवं परिजनों के नाम से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित किया जाना पाया गया।

जिसमें रूआबांधा स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर निर्मित मकान एवं दुकान कीमती लगभग 70 लाख रू., रोहित कन्नौजिया के नाम से सरस्वती कुंज रिसाली में आलीशान मकान कीमती लगभग 95 लाख रू. एवं पुत्री निशा कन्नौजिया के नाम से ग्राम धनोरा में भूमि एवं भवन कीमती लगभग 37 लाख रू. का क्रय/निर्माण किया जाना पाया गया। इसी प्रकार इनके द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त अवैध आय से दो पहिया वाहन कीमती लगभग 1.50 लाख रू. का क्रय किया जाना एवं विभिन्न बैंक खातों मे लाखों रूपये जमा होना पाया गया।

पुलिस की विवेचना एवं जांच के दौरान आरोपीगण पिता-पुत्र द्वारा उक्त समस्त चल/अचल संपत्ति मादक पदार्थ गांजा के अवैध व्यापार से अर्जित किया जाना पाये जाने से उक्त समस्त संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत जप्त किया जाकर उक्त संपत्ति की विधिवत जप्ती एवं अटैचमेंट की कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रशासक एनडीपीएस/सफेमा कोर्ट भारत सरकार मुंबई को भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा अब तक मादक पदार्थों के बिक्री के 04 आदतन आरोपियों के विरूद्ध NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत कार्यवाही की गई है। जिनसे संबंधित चल/अचल संपत्ति की विधिवत राजसात/अटैचमेंट की कार्यवाही सफेमा कोर्ट मुंबई द्वारा की जा रही है

nandu

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button