अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास में पुलगांव पुलिस की बड़ी सफलता: 3 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दुर्ग जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है l इसी क्रम में थाना पुलगांव में दिनाँक 21.11.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि अभिनंदन पैलेस के पीछे रास्ते में दो व्यक्ति खड़े हैं जिन्हें एक काले रंग की स्कूटी बिना नंबर के में दो व्यक्ति थैला में गांजा रखकर दुर्ग से नदी रोड डिलीवरी करने जा रहे हैं की सूचना को गंभीरता से लेते हुये।

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना पुलगांव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना पुलगांव में आरोपी वामन यादव,

मुकेश वर्मा, योगेश साहू एवं एक विधि से संघर्षरात बालक से गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के पुलिस की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

जप्ती:- लगभग 3 किलो
गांजा, मोबाइल फोन,
स्कूटी व नगदी रकम
₹4000

आरोपी :-

1. वामन यादव उम्र 20 साल उरला मोहन नगर
2. मुकेश वर्मा उम्र 19 साल उरला मोहन नगर
3. योगेश साहू उम्र 24 साल घूम का राजनंदगांव
4. विधि से संघर्षरत बालक

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button