छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वच्छता ही सेवा अभियान का अंतिम कार्यक्रम आयोजित…

भिलाई नगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के समापन दिवस दिनाँक 02.10.2025 महात्मा गांधी जी जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  रिकेश सेन जी, विधायक, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र , आयुक्त राजीव कुमार पांडेय जी, स्वच्छता प्रभारी (MIC सदस्य) लक्ष्मीपति राजू जी, अपर आयुक्त दोहरे जी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली जी, अजय शुक्ला जी, शरद दुबे जी, संजय शर्मा जी, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त स्वच्छता निरीक्षक, पी आई यू एवं सफाई मित्र सम्मिलित हुए।

कार्यकम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तैल चित्र में माल्यार्पण कर किया गया । उक्त कार्यक्रम के संबंध में रिकेश सेन माननीय विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आज समापन दिवस महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जन भागीदारी का जुड़ना बहुत ही आवश्यक है इस उद्देश्य से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ किया था, उन्होंने स्वच्छता के दिशा में जन भागीदारी को जुड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान निरंतर चलाये जाने के निर्देश दिए गए।

जिसके कारण आज भारत देश स्वच्छता की दिशा निरंतर आगे बढ़ रहा है  लक्ष्मीपति राजू अध्यक्ष स्वच्छता समिति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का समापन है लेकिन स्वच्छता अभियान निरंतर चलने वाला है और हमें अभियान निरंतर जारी रखते हुए शहर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए नागरिकों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों ,समितियां ,स्कूल, कॉलेज ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गतिविधियों को करने का अच्छा प्रयास किया गया।

आज उत्कृष्ट किए जाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में सम्मिलित रिलायंस डिजिटल सुपेला, स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुर्सीपार, इंदिरा गांधी महाविद्यालय वैशाली नगर, माँ वैष्णवदेवी स्कूल खुर्सीपार, बी एस पी कन्या विद्यालय खुर्सीपार एवं नगर पालिक निगम के सफाई मित्रो जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। तद उपरांत स्वच्छता रैली निकाल कर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button