
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पहुंचे विधायक
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर मंगलवार को दुर्ग स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पहुंचे।
भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
विधायक ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भगवान गणेश जी से सभी के मंगल की प्रार्थना की।
धार्मिक आस्था का प्रतीक
श्री सिद्धि विनायक मंदिर में की गई पूजा-अर्चना को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




