अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: 6 महीने में 38 हजार से ज्यादा चालान, 1.79 करोड़ जुर्माना वसूला…

दुर्ग:- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं नियमों का पालन कराने हेतु चालानी कार्यवाही में सख्ती बरती जा रही है ताकि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाये जिससे अचानक किसी सडक दुर्घटना घटित होती है तो हेलमेट से उनका सिर सुरक्षित रहे ताकि किसी गंभीर चोट से बच सके।

इसी प्रकार चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने से अचानक हुई सडक दुर्घटना में वाहन में सवार यात्री बच सके सीट बेल्ट लगाने से वाहन में सवार यात्री सुरक्षित रहता है और गंभीर चोट से भी बच जाता है। रात्रि के समय अधिकांश सडक दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें वाहन चालक किसी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन चलाता पाया जाता है।

ऐसी दुर्घटनाओं में अकुंश लगाने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन शाम 06.00 बजे से देर रात तक जिले के अलग अलग प्रमुख मार्गो में वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे वाहन चलाने वाले चालक के वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 10-15 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित कर वाहन चालका का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त मार्केट क्षेत्र एवं नेशनल हाईवे एवं अन्य मार्ग में बाधा उत्पन्न कर नो पार्किग में वाहन खडा करने वाले वाहन चालको पर नो पार्किग की धारा के तहत कार्यवाही की जा रही है ऐसे वाहन चालको को ई चालान भी जारी किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 06 माह में 38402 वाहन चालको पर कार्यवाही गई जो यातायात नियमो का पालन ना कर वाहन चालन कर रहे थे जिसमें सबसे अधिक बिना हेलमेट 6385, बिना सीट बेल्ट 2791, नो पार्किग 6349, माल वाहन में सवारी 345, तेज गति 976, दो पहिया में तीन सवारी 764, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 563 एवं अन्य धाराओं 20112 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा पर कार्यवाही कर 1 कराडे 79 लाख 11 हजार समन शुल्क वसूल किये गये। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में 17145 अधिक वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button