मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी से हुई बड़ी गलती, जाने-अनजाने में बता दिया विनर का नाम?

बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी एक ऐसा रिएलिटी शो है जिसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। इस शो की बदौलत भी फैन्स अपने पंसदीदा कलाकार को करीब से जान पाते हैं।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस खतरनाक स्टंट बेस्ड शो पर आकर टीवी के तमाम कलाकार अपनी बहादुरी दिखाते हैं और रोंगटे खड़े कर देने वाले टास्क पूरे करते हैं। दो हफ्ते बाद टीवी पर खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन भी दस्तक देने वाला है।

इस समय केपटाउन में इस शो की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। खतरों के खिलाड़ी 12 के लॉन्च (Khantron Ke Khiladi 12 Launch) से पहले ही शो के होस्ट और बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने विनर के नाम (Khatron Ke Khiladi 12 Winner) का इशारा दे दिया है।

इस हसीना से इम्प्रेस हुए रोहित शेट्टी

हाल ही में रोहित शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस शो को लेकर कई जानकारियां दी हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा कर दिया है। रोहित के इस खुलासे से साफ हो गया है कि

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaika) उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात के सबसे ज्यादा चांस हैं कि वह इस शो की विनर बनें।

हर टास्क में बेस्ट दे रही हैं रुबीना

रोहित शेट्टी के इस खुलासे के बाद तो साफ हो चुका है  दरअसल बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि रुबीना इस शो से आउट हो चुकी हैं। रुबीना दिलैक की तारीफ में रोहित शेट्टी ने बताया है

कि रुबीना हर एक स्टंट को ना सिर्फ परफॉर्म कर रही हैं बल्कि परफेक्शन के साथ अपना बेस्ट भी दे रही हैं। इसी के साथ रोहित शेट्टी का यह भी मानना है कि वह टॉप 5 में अपनी जगह आसानी से बना लेंगी और इस बात के सबसे ज्यादा चांस हैं कि वह इस शो की विनर बन जाएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button