मनोरंजन

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Sidharth ने Kiara की वीडियो पर किया कमेंट, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आ़डवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो की।

इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी वीडियो पर कमेंट किया। जिसके बाद से उनके कमेंट का स्क्रीनश़ॉट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके कमेंट पर फैंस के कई तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

कियारा की वीडियो पर सिद्धार्थ ने किया कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ फिल्म शेरशाह में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे।

लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें वायरल हुई थी। इस बीच कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को प्रमोट करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं थी।

इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी वीडियो पर कमेंट किया। जिसके बाद से इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ का कमेंट हो रहा वायरल

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर उन्होंने एक लाइव वीडियो शेयर किया जिसे हजारों फैंस देख रहे थे।

इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कमेंट कर लिखा, ‘कम ऑन’। सिद्धार्थ मल्होत्रा के कमेंट पर लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

वहीं, बात अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही शांतनु बागची की फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। इस पीरियड फिल्म में पाकिस्तान पर किए भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा दोनों इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button