businessव्यापार

सोना-चांदी के दाम में गिरावट जारी, आज हजार रुपए से ज्यादा फिसली चांदी

आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 255 रुपए सस्ता होकर 52,219 रुपए पर आ गया है।

अगर चांदी की बात करें तो ये 1,193 रुपए सस्ती होकर 65,492 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2452,219
2352,010
2247,833
1839,164

 

सेंसेक्स 617 पॉइंट की गिरावट के साथ 56579 पर बंद, निफ्टी भी 218 अंक फिसला

शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स 617.26 पॉइंट (1.08%) की गिरावट के साथ 56,579.89 पर जबकि

निफ्टी 218 (1.27%) अंक फिसलकर 16,953.95 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT, मेटल, मीडिया, फार्मा और FMCG के शेयर्स में रही।

सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले थे। सेंसेक्स 439.51 पॉइंट (0.77%) की गिरावट के साथ 56,757.64 पर जबकि निफ्टी 162 अंक फिसलकर 17,009.05 पर खुला था।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button