
रायपुर । छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। निर्धारित समय सीमा के बाद संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के निवासी तथा पात्र अनुसूचित जाति विद्यार्थी, जो शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि संस्थानों में अध्ययनरत हैं, इस प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं।
विभाग ने संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया Post Matric Scholarship Portal पर संचालित की जा रही है।
अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.



