CCQC में बार एवं राड मिल की टीमों ने लहराया परचम, हासिल किया ‘गोल्ड’.
गुणवत्ता के प्रोजेक्ट्स की दमदार प्रस्तुति से निर्णायकों को किया प्रभावित, दोनों दलों को मिला स्वर्ण प्रमाणपत्र

भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में 29 एवं 30 अगस्त 2026 को आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC) में भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं राड मिल की दो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘गोल्ड’ प्रमाणपत्र हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ दोनों टीमों ने गुणवत्ता और निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से साबित किया।
गुणवत्ता अवधारणाओं पर आधारित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बार एवं राड मिल की टीम ‘आरोहण’ और टीम ‘सारथी’ ने हिस्सा लिया। दोनों दलों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रभावी प्रस्तुति, विषय की स्पष्ट समझ और उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिए निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वर्ण प्रमाणपत्र अपने नाम किया।
‘आरोहण’ ने प्रस्तुति से बनाई मजबूत पहचान
टीम ‘आरोहण’ के फेसिलिटेटर उप महाप्रबंधक (बीआरएम) विजी मथाई रहे। टीम में अप्पू बेहरा, एन सतीष, मनोज कुमार, चंदन कुमार और एम श्रीनू शामिल थे। टीम ने अपने प्रोजेक्ट को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
‘सारथी’ ने भी दिखाया दम
टीम ‘सारथी’ के फेसिलिटेटर उप प्रबंधक (बीआरएम) अनिल कुमार द्विवेदी रहे। टीम के सदस्यों में धनराज साहू, शुभम शिंदे, कुंतेलाल, यशवंत कुमार और वामसी बेहरा शामिल रहे। टीम ने भी अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति के जरिए निर्णायकों को प्रभावित किया और गोल्ड प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
मुख्य महाप्रबंधक ने किया सम्मान
इस उल्लेखनीय सफलता पर मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम एवं एमडब्लूआरएम) योगेश शास्त्री ने दोनों टीमों को मुख्य महाप्रबंधक कक्ष में सम्मानित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही गुणवत्ता, नवाचार और निरंतर सुधार के क्षेत्र में भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पांडे, शिखर तिवारी और तुषार श्रीखंडे ने भी दोनों टीमों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
बार एवं राड मिल की दोनों टीमों की यह सफलता संयंत्र में गुणवत्ता संस्कृति, टीमवर्क और निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रेरक उदाहरण है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com/





