मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने कुछ महीने पहले ही बेहद खास अंदाज में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दीपिका इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। सोशल मीडिया पर भी वह कम ही पोस्ट शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी पर अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि प्रेग्नेंसी में भी उन्हें खूब उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेग्नेंसी में कैसे गुजर रहे हैं दीपिका के दिन?

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो रील रीपोस्ट की है, उससे पता चलता है कि प्रेग्नेंसी में भी उनका पूरा समय उनकी बेटी दुआ की देख-रेख में गुजर रहा है। वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला को अपने बच्चे को गोद में उठाते देखा जा सकता है। वहीं कैप्शन में लिखा है- ‘प्रेग्नेंसी में 20 पाउंड से ज्यादा वजन न उठाएं, जबकि मैं इस पूरी प्रेग्नेंसी में..’

Deepika Padukone

Image Source : INSTAGRAM/@DEEPIKAPADUKONEदीपिका पादुकोण का पोस्ट।

अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया और इस साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही थी। इस क्यूट फोटो के साथ दीपिका-रणवीर ने बताया कि वह जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। इस पोस्ट के बाद हर तरफ से कपल को बधाइयां मिलने लगीं। कमेंट सेक्शन में कपल के फॉलोअर्स से लेकर सेलेब्स तक ने प्रतिक्रिया दी और इस गुड न्यूज को लेकर दोनों को बधाई दीं।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक तो शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ वह ‘किंग’ में नजर आएंगी और दूसरी अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ है। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका अहम रोल में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में ही एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। वहीं पिछले दिनों ही पिछले दिनों ही ‘किंग’ की शूटिंग करते हुए दीपिका का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शाहरुख उनका ख्याल रखते दिखे थे। किंग के सेट से पहले भी कई तस्वीरें-वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button