मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले बुलेट चालक पर ₹5,000 का चालान किया गया…

दुर्ग/ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल रात्रि गुरुद्वारा चौक में वाहन जांच के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG07/BD-8498 में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया।
वाहन से अत्यधिक तेज आवाज के साथ चिंगारी भी निकल रही थी, जिससे अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित होने की संभावना थी। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(AG) के अंतर्गत ₹5,000 का चालान किया गया। साथ ही मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर वाहन को निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया।
अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




