दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

जिले में अवैध रूप से गांजा, शराब, नशीले पदार्थ एवं प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.07.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन चौक, दुर्ग निवासी राहुल गाडा धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी, दुर्ग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री कर रहा है।

सूचना की तस्दीक करते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 स्ट्रीप में कुल 150 नग अल्फाजोलम नशीली टेबलेट (कुल वजन लगभग 30 ग्राम), अनुमानित मूल्य ₹60,000 तथा बिक्री से प्राप्त ₹920 नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8, 22 एवं 27(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना का कारण :

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री करना।

घटनास्थल :

धमधा रोड सब्जी मंडी, दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. राहुल गाडा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. 10 स्ट्रीप अल्फाजोलम नशीली टेबलेट, कुल 150 नग, अनुमानित मूल्य ₹60,000।
2. बिक्री से प्राप्त नगद राशि ₹920।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button