एसएमएस-3 विभाग में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह आयोजित, 22 कार्मिक सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 विभाग में दिनांक 08 जुलाई 2026 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, नवाचार, टीमवर्क तथा विशेष रूप से सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 22 कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप सम्मानित कार्मिकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र तथा उनके जीवनसाथियों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) त्रिभुवन बैठा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्म शिरोमणि पुरस्कार केवल उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का ही नहीं, बल्कि सुरक्षित कार्य-संस्कृति, जिम्मेदारी एवं समर्पण का भी सम्मान है। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं के कार्यक्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों, कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके सुझावों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विभाग की निरंतर प्रगति एवं सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों में जितेन्द्र कुमार, आमोद कुमार, पाण्डुराम ठाकरे, समीर हेमब्राम, प्रवीण पाटिल, राम गोपाल यादव, विनेश कुमार, पंकज कुमार पोर्ते, ए. अशोक कुमार, राकेश कुमार ठाकुर, इन्द्रपाल सिंह कुमरे, दिलीप कुमार लारेन्द्र, अजय कुमार, हरिशंकर गौतम, महेन्द्र कुमार वर्मा, जयन्त कुमार चमपति, महेश कुमार साहू, दिनेश गिरि गोस्वामी, मोहम्मद सिराजुद्दीन जिलानी, अरविन्द कुमार पुरी, मनीश कुमार तथा राजेश शील शामिल रहे।
कार्यक्रम में विभाग के महाप्रबंधकगण पी. के. सतपथी, एस. के मिश्रा, दिलीप कुमार वार्ष्णेय, उमाशंकर परघनिया, अजीत कुमार था संजीव कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं की कार्यशैली, सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, अनुशासन एवं टीमवर्क ही विभाग की सफलता के प्रमुख आधार हैं।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुशील कुमार कामड़े, एल. सी. गुप्ता एवं श्रीमती हर्षिता नाग द्वारा किया गया। समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुरस्कार विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




