IBPS PO Vacancy : 11 सरकारी बैंकों में पीओ के 6715 पदों पर भर्ती, मेन्स एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव…

IBPS PO Vacancy: इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 6715 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पिछले साल बैंक पीओ के 5208 पदों पर भर्ती हुई थी. आईपीबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन IBPS की वेबसाइट पर जाकर करना है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है.
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के प्रीलिम्स के पैटर्न में संशोधन किया गया है. इसका आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा. वहीं, मेन्स एग्जाम अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है. बता दें कि 6000 से अधिक पीओ की भर्ती देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में होगी. जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (1900 वैकेंसी), केनरा बैंक (1500 वैकेंसी), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (1100 वैकेंसी) और पंजाब नेशनल बैंक (504 वैकेंसी) प्रमुख हैं.
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए योग्यता
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर को तीन साल व दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी (जनरल, ओबीसी, EWS) उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है.
बदला मेन्स एग्जाम का पैटर्न
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2027-28 में प्रीलिम्स का परीक्षा पैटर्न नहीं बदला है. लेकिन मेन्स एग्जाम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले साल ऑब्जेक्टिव टाइप के 145 प्रश्न थे. लेकिन इस बार बढ़ाकर उनकी संख्या 170 कर दी गई है. लेकिन टोटल मार्क्स और परीक्षा का टाइम नहीं बदला है. परीक्षा टोटल 200 मार्क्स की ही होगी और पहले की तरह 160 मिनट का ही टाइम होगा.
इसके साथ ही डिस्क्रिप्टिव पेपर (Essay और Comprehension) में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
कितनी मिलेगी सैलरी
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रनी का बेसिक पे 48480 रुपये होगा. इसके अलावा संबंधित बैंक के नियमानुसार विभिन्न भत्ते और लाभ देय होंगे.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




