Pakistan Politics: शहबाज सरकार को झटका देने की तैयारी? बिलावल भुट्टो ने इमरान खान की पार्टी की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ…

Pakistan Politics: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार से नाराज पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने बड़ा दांव खेला है. बिलावल ने जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई से गठबंधन के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. गठबंधन का पहला प्रयोग गिलिगिल बालिस्टान में होगा, जहां पर हाल ही में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. यहां पर सरकार गठन के लिए बिलावल की पार्टी ने इमरान खान की पार्टी से संपर्क साधा है.
रिपोर्ट के मुताबिक गिलिगित में विधानसभा की 24 सीट है, जहां पर सरकार बनाने के लिए 13 विधायकों की जरूरत है. इमरान खान की पार्टी के पास 2 विधायक हैं. बिलावल की पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और उसे 10 सीटों पर जीत मिली है. शहबाज शरीफ की पार्टी के पास 5 विधायक हैं. बिलावल भुट्टो ने यहां सरकार गठन के लिए इमरान खान की पार्टी को चुना है. इमरान खान की पार्टी अगर हरी झंडी देती है तो यह शहबाज सरकार के लिए बड़ा झटका होगा.
इमरान के साथ भी ऐसे ही हुआ था खेल
2022 में इमरान खान को पाकिस्तान की सत्ता से हटाया गया था. उस वक्त बिलावल भुट्टो की पार्टी शहबाज शरीफ की पार्टी का समर्थन किया था, जिसके बाद 2024 के चुनाव में शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बन गए. बिलावल की पार्टी को बलूचिस्तान और सिंध में सरकार बनाने का मौका मिला. पंजाब प्रांत में शहबाज शरीफ की पार्टी की सरकार है. इसी तरह खैबर में इमरान खान की पार्टी ने सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की.
हालांकि, बिलावल भुट्टो शहबाज की सरकार में ज्यादा सहज महसूस नहीं कर रहे हैं. हालिया केंद्रीय बजट के दौरान बिलावल ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इतना ही नहीं राज्यपालों की भर्ती को लेकर भी बिलावल और शहबाज में मतभेद हैं.
बिलावल भुट्टो की ताकत को जानिए
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पास नेशनल असेंबली में कुल 74 सीटें हैं. पाकिस्तान में असेंबली की 332 सीटें हैं, जहां पर सरकार बनाने के लिए 167 विधायकों की जरूरत होती है. शहबाज शरीफ की पार्टी के पास इस वक्त 131 सीटें हैं, जो बहुमत से काफी दूर है.
बिलावल की पार्टी पीपीपी सिंध, इस्लामाबाद, बलूचिस्तान, गिलिगित और पीओके में काफी मजबूत स्थिति में है. इमरान खान और बिलावल भुट्टो के बीच अगर कोई गठबंधन सफल होता है तो पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ सकता है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




