chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा और नकदी जब्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण:-

थाना खुर्शीपार भिलाई क्षेत्रांतर्गत अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई के पास एक व्यक्ति के अवैध् मादक पदार्थ गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी घटना स्थल पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया एवं उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 84 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघुवीर नेताम निवासी अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार का होना बताया। आरोपी द्वारा अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने से प्रकरण में अपराध क्रमांक 191/2026 धारा 20बी ,27 (ए )नारकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जब्त गांजा के स्रोत के संबंध में विवेचना की जा रही है ।

▪️ घटना का कारण:-अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री करना
▪️ घटनास्थल- अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम:- रघुवीर नेताम पिता बिल्लु नेताम उम्र 26 साल निवासी अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई
▪️ जप्त सामग्री:-01 किलो 84 ग्राम गांजा घटना एवं ब्रिकी का रकम 450 रूपया जुमला कीमती 55450

सराहनीय भूमिका:-उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button