chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

मकान निर्माण सामग्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का लोहा कबाड़ी गोदाम से बरामद…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी बलराम साहू निवासी ग्राम कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.05.2026 की रात्रि उसके बाड़ी में मकान निर्माण कार्य में उपयोग के बाद बचा हुआ लोहे का सरिया, पाईप, एंगल, प्लेट एवं अन्य सामग्री रखा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया।

रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर संदेहियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही गुलाब सिंह राजपूत निवासी बिजली नगर छावनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी की सामग्री को सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय के कबाड़ी गोदाम गुरुदीप इंटरप्राईजेस, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई में बिक्री करना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर कबाड़ी गोदाम से चोरी गया लोहे का सरिया, पाईप, एंगल एवं अन्य सामग्री बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी गुलाब सिंह राजपूत को दिनांक 24.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश पाण्डेय वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने एवं चोरी की सामग्री को कबाड़ी दुकान में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से घटना कारित करना।

घटनास्थल : प्रार्थी का बाड़ी परिसर, ग्राम कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम : 1. गुलाब सिंह राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी बिजली नगर छावनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. लोहे का सरिया
2. लोहे का पाईप
3. लोहे का एंगल
4. लोहे की प्लेट एवं अन्य निर्माण सामग्री
कुल कीमती लगभग 30,000/- रुपये।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते  हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मकान निर्माण स्थलों एवं घरों में रखी सामग्री की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button