chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

माननीय स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेंद्र यादव जी द्वारा दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में डायल-112 Phase-2 Next Gen सेवा का शुभारंभ…

दुर्ग-भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 सेवा को नवीन तकनीक एवं आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित “Phase-2 Next Gen” स्वरूप में विकसित किया गया है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में 35 नवीन ERV वाहन एवं 04 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्रदान किए गए हैं, जिनका शुभारंभ दिनांक 20 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन डायल-112 वाहनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही त्वरित रिस्पांस प्रणाली, हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।

माननीय स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि विद्यायी मंत्री गजेंद्र यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से डायल-112 Phase-2 परियोजना प्रारंभ की गई है।

उन्होंने कहा कि नवीन ERV एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर जी ने कहा कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में कार्य कर रही है।

नवीन तकनीक से सुसज्जित वाहनों के शामिल होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस सहायता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा कहा गया कि डायल-112 Phase-2 परियोजना पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं त्वरित प्रतिक्रिया आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नवीन तकनीक आधारित नियंत्रण एवं संचार प्रणाली से घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।

माननीय स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेंद्र यादव जी द्वारा दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में डायल-112 Phase-2 Next Gen सेवा का शुभारंभ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग जिले को प्राप्त 35 ERV एवं 04 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों में संचालित किए जाएंगे। इन वाहनों में GPS, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल डेटा टर्मिनल सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।

पुलिस विभाग दुर्ग के डायल 112 फेज 2 के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर जी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर नीरज पाल, दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर किए , नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में डायल-112 के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

▪️ कार्यक्रम स्थल : पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई, जिला दुर्ग।

▪️ विशेष जानकारी : दुर्ग पुलिस डायल 112 के Phase-2 परियोजना अंतर्गत प्राप्त नवीन ERV एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से दुर्ग जिले में आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक डायल-112 सेवा का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त करें तथा सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button