पिता का साया छिना, लेकिन सपनों को मिला सहारा… मेधावी छात्रा के डॉक्टर बनने का जिम्मा उठाएंगे इंद्रजीत सिंह छोटू…

भिलाई नगर/ पिता के साये से वंचित एक मेधावी बच्ची ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89 प्रतिपक्ष अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बच्ची आगे चलकर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी करना चाहती है।
यह जानकारी मिलते ही समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्ची के पालनहार की भूमिका निभाने का बीड़ा उठाया है। यूथ सिख सेवा समिति द्वारा उसकी प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देते हुए 20,000 की शिक्षा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई के बीच बाधा न बने।
इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के आवेदन के सत्यापन उपरांत एक बच्चे के एडमिशन हेतु 5,610 की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बच्ची की पढ़ाई के लिए ₹4,500 तथा अन्य एक छात्रा की शिक्षा सहायता हेतु 4,820 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग किया गया।
यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग किया जा रहा है, ताकि हर होनहार बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके और समाज में एक नई पहचान बना सकें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




