उर्स पाक ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस की तत्परता, सड़क हादसे में घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 17.05.2026 को यातायात निरीक्षक पी. डी. चंद्रा एवं हमराह स्टाफ द्वारा उर्स पाक क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी की जा रही थी। इसी दौरान पब्लिक के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र पार्क चौक पर सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर ई-रिक्शा क्रमांक CG07CR5041 एवं बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG09JQ2921 के मध्य दुर्घटना होना पाया गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार महिला छाया तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी हनुमान नगर के पैर में फ्रैक्चर की चोट आई थी।
यातायात पुलिस द्वारा घायल महिला को तत्काल पेट्रोलिंग वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मोहन नगर में सुपुर्द किया गया।
▪️ घटनास्थल : राजेंद्र पार्क चौक, दुर्ग
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में यातायात निरीक्षक पी. डी. चंद्रा एवं यातायात पेट्रोलिंग स्टाफ की त्वरित एवं संवेदनशील भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें, जिससे समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




