chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नकली पायल देकर ज्वेलरी दुकान से असली चांदी के जेवर लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 07.05.2026 को प्रार्थी आशीष जैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मधुबन वाटिका खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दो व्यक्ति उसकी ज्वेलरी दुकान में आए तथा अपने पास रखे पुराने चांदी के पायल एवं हाथ का कड़ा दिखाकर उसे असली चांदी का होना बताया।

आरोपियों द्वारा पुराने चांदी के जेवर के बदले नया चांदी का पायल लेने की बात कही गई तथा अंतर की राशि 2200/- रुपये जमा कर नया चांदी का पायल लेकर दुकान से चले गये। रात्रि में दुकान बंद करते समय प्रार्थी द्वारा पुराने पायल की जांच करने पर वह नकली धातु का पाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज, प्रार्थी के कथन एवं आरोपी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित यात्री प्रतीक्षालय में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने नकली पायल देकर असली चांदी का पायल प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल एवं महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : नकली धातु के पायल को असली चांदी का बताकर ज्वेलरी दुकानदार को धोखे में रखकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल : परेतीन चौक, गया नगर स्थित ज्वेलरी दुकान, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राजेश साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पारकना, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
2. प्रदीप श्रीवास्तव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अमनचार, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक जोड़ी चांदी का पायल
2. महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा पुराने जेवर के बदले नए जेवर लेने अथवा विक्रय करने की स्थिति में वस्तुओं की विधिवत जांच एवं सत्यापन अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button