chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

घोटमर्रा उपकेंद्र में लगा 05 एमवीए का ट्रांसफार्मर, 11 गांवों की विद्युत सुविधा हुई बेहतर…

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसरंचना को मजबूत करने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में कार्यपालक निदेशक, दुर्ग क्षेत्र संजय खंडेलवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता, दुर्ग वृत्त आर.के.मिश्रा के नेतृत्व में साजा संभाग के देवरबीजा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी घोटमर्रा उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए विभाग ने यहां पुराने 3.15 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 05 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत (चार्ज) कर दिया है। इस क्षमता वृद्धि से देवरबीजा क्षेत्र के 11 प्रमुख गांवों, ग्राम घोटमर्रा, हड़गांव, भेड़नी, चोटमर्रा, केछवई, कड़ई, हाड़ाहुली, कातुलबोड, मोतेसरा, रौद्र और डरजरा के लगभग 2410 घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

लंबे समय से मांग कर रहे किसानों एवं उपभोक्ताओं के लिए उक्त ग्रामों में अब विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस कार्य के बाद क्षेत्र में ना केवल वोल्टेज की समस्या दूर होगी, बल्कि खेती-किसानी और घरेलू उपयोग के लिए भी पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध रहेगी।

सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस कार्य के दौरान विभागीय तालमेल और तकनीकी दक्षता देखने को मिली। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता एस.के. राय एवं एम.के. शुक्ला, सहायक अभियंता सी.एल. वर्मा, जी.पी. बंजारे और कनिष्ठ अभियंता अभिषेक राठी सहित तकनीकी स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षमता विस्तार के बाद अब भीषण गर्मी के मौसम में भी इस क्षेत्र में बढ़ते हुए लोड को असानी से प्रबंधित किया जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button