अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अपराधिक मानव वध के मामले में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार ,थाना जामुल में तीन बच्चियों को किया दुर्घटनाग्रस्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.05.2026 को प्रार्थी प्रभाष पाल, निवासी कैलाश नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। नंदिनी रोड जामुल के पास ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक द्वारा वाहन को तेज चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी गई।

घटना में प्रार्थी की पुत्री की मौके पर मृत्यु हो गई तथा अन्य दो नाबालिक बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी चालक को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

घटना का कारण :

तेज वाहन चलाना

घटनास्थल :

नंदिनी रोड, जामुल, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. राकेश कुमार पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी सांई लीला धर्मकांटा के पास, छावनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसमें पेट्रोलिंग टीम एवं विवेचना अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। ऐसे कृत्य से जनहानि की संभावना रहती है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button