chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

सट्टा के ख़िलाफ़ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे सट्टा पट्टी खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 25.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे भिलाई में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा पट्टी खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही कर मौके से दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा कागज पर अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लिखकर अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा था।

मामले में अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा पट्टी संचालन।

▪️ घटनास्थल : पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे, भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र।

▪️ आरोपी का नाम :

1. नजीर अहमद, उम्र 52 वर्ष, निवासी नंदिनी रोड, मून बार के पीछे, कैम्प-2 भिलाई।

2. जाकिर अली, उम्र 34 वर्ष, निवासी चटाई क्वार्टर, गायत्री मंदिर के पास, कैम्प-2 भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 12 नग सट्टा पट्टी
2. नगदी रकम 3,000 रुपये
3. 02 मोबाइल फोन
4. कुल जुमला मशरूका कीमत 11,000 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button