लग्जरी एवं SUV वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर 52 वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही…

दुर्ग-भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिनांक 23.04.2026 को शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील चौक-चौराहों में लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले SUV एवं अन्य लग्जरी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, नियम उल्लंघन पर नियंत्रण करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के दौरान सिविक सेंटर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, रिसाली मार्केट एवं जेल तिराहा में विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित कर नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
मुख्य कार्यवाहियों का विवरण :
▪️ 16 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई।
▪️ 14 वाहन चालक तेज गति एवं खतरनाक ड्राइविंग करते पाए गए, जिन पर चालानी कार्यवाही की गई।
▪️ 06 वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म पाए जाने पर कार्यवाही की गई।
▪️ 12 मॉडिफाइड वाहनों पर निर्धारित मानकों एवं परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई।
▪️ 04 वाहनों में प्रेशर हार्न का उपयोग पाए जाने पर कार्यवाही की गई।
उपरोक्त प्रकरणों में कुल 52 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए चालान जारी किए गए तथा आवश्यकतानुसार वाहन जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
सराहनीय कार्य : उक्त विशेष अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं चेकिंग टीमों द्वारा समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन में अवैध संशोधन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




